Live

JHARKHAND NEWS

बांग्लादेश की घटना से आक्रोशित हिन्दू समाज ने बारिश के बीच गिरिडीह में किया धरना प्रदर्शन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गिरिडीह:बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ देश भर में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को गिरिडीह शहर के टावर चौक पर भी सनातन धर्म के लोगों के द्वारा धरना– प्रदर्शन किया गया.

धरने में शामिल हिन्दू संगठनों से जुड़े लोग और भाजपा नेताओं व वक्ताओं ने बंग्लादेश की घटना पर देश के सेक्युलर दलों के नेताओं पर जमकर निशाना साधा है. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर होते अत्याचार और मंदिरों को तोड़े जाने की घटना से हिन्दू समाज में गुस्सा है. वक्ताओं ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की और केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. बारिश के बीच धरने में काफी संख्या में लोगों का जुटान हुआ. वहीं धरने के बाद समाज से जुड़े लोग समाहरणालय पहुंचे और डीसी से मिलकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. इधर धरना के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आई.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें