Hindi News / रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री ने SIR-2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर की बैठक,...

JHARKHAND NEWS : रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री ने SIR-2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news

रांची: जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में विधानसभावारEnumuration Formके वितरण,संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति की विधानसभावार समीक्षा की गई तथा संबंधितEROएवंAEROको समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO) को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ प्रतिदिन ऑनलाइन बैठक कर Enumuration Form के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा करें. उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन की नियमित मॉनिटरिंग के साथ Enumuration Form के शत-प्रतिशत वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करे सभी ERO एवं AERO एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण एवं डिजिटाइजेशन की रैंडमली मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि कार्य की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनी रहे. पंचायत भवनों में डिजिटाइजेशन के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, विशेष रूप से वाई-फाई एवं चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए. साथ ही, प्रखंड कार्यालय सभागारों में भी डिजिटाइजेशन कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त, रांची संजय भगत, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला सूचना पदाधिकारी सहित जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO), अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.