JHARKHAND NEWS
HAZARIBAGH भुगतान नहीं होने के कारण भूख से मजदूर की मौत का आरोप, कोर्ट ने दिया विष्णुगढ़ बीडीओ पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश
HAZARIBAGH : मजदुर की बकाया राशि भुगतान नहीं होनो के कारण उसकी भूख से मौत के आरोप में दायर पारिवारवाद में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. विष्णुगढ़ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार के खिलाफ हजारीबाग सिविल कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास विक्रांत रंजन की अदालत में कोर्ट परिवादवाद संख्या 2968/2024 बुधवार को दायर किया गया था। कोर्ट ने दायर परिवादवाद की सुनवाई करते हुए विष्णुगढ़ पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। अधिवक्ता पवन कुमार यादव के माध्यम से परिवादी भीखन रविदास पिता बुधन रविदास ग्राम अलपीटो थाना विष्णुगढ निवासी ने दायर परिवादवाद में कहा है कि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने दिनांक 5/09/2024 को अलपीटो पंचायत में आपका सरकार आपका द्वार कार्यकम चल रहा था जिसमें मनरेगा मजदूरो के दिन प्रति दिन परेशानी देखते हुऐ परिवादी भीखन रविदास पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधी होने के नाते अपने साथ वार्ड सदस्य रमेश पंडित एंव अन्य मनरेगा मजदूरों को लेकर “आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में उपस्थित बिष्णुगढ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार को रोजगार मांगने गयें थे।
कार्यक्रम में उपस्थित बिष्णुगढ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने परिवादी एंव जन प्रतिनिधियों तथा अलपीटो पंचायत के जनता और मजदूरों के साथ गाली-गलौज करके धक्का-मुक्की कर दियें और गाली व जातिसूचक अपशब्द बोलते हुए कहा कि तुमलोग को रोजगार देगें तुमलोग को भुखे मार देगें तुमलोग मनरेगा कार्य में आश्रित हो ना. हम एक भी काम नही होने देगें तब जाओगे दुसरे राज्य में काम करने तो वहाँ से भी गिर-मर कर घर आओगे। इसके बाद अखिलेश कुमार ने बिष्णुगढ थाना प्रभारी को फोन कर के पुलिस बल मंगा लिया और पुलिस बल से मार-पीट करवा कर परिवादी एंव जन प्रतिनिधियों को जख्मी कर दिया और परिवादी, प्रतिनिधियों, मजदूरो एंव ग्रामीन जनता को भगा दिया।
भुगतान न होने पर भूख से मजदूर की मौत का गंभीर आरोप
कोर्ट में दायर परिवादवाद में कहा गया है कि अलपिटो निवासी विजय रविदास के नाम के मजदूर के नाम से डोभा निर्माण कार्य का भुगतान रिश्वत न मिलने के कारण रोक दिया. बार-बार मांगने पर भुगतान नहीं होने पर उसकी भूख से मौत हो गई. उसी प्रकार जगदीश रविदास ग्राम चौथा थाना विष्णुगढ़ जिला हजारीबाग निवासी ने गाय शेड लिया था. जिसका विष्णुगढ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार के लापरवाही और रिश्वत ना मिलने के कारण स-समय भुगतान नहीं होने दिया. जिससे तनाव और निराशा से उनकी भी मृत्यु हो गई.
(संवाददाता राहुल कुमार की रिपोर्ट)
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।