Hindi News / रांची में सीटू ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन

JHARKHAND NEWS : रांची में सीटू ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन

Edited By:  |
jharkhand news

रांची : राजधानी रांची में सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी और आंदोलनकारी छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सीटू ने प्रदर्शन किया. कांके रोड स्थित सीएमपीडीआई गेट के सामने हुए इस विरोध प्रदर्शन में सीटू के कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की अखिल भारतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में शामिल राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप दत्ता, महासचिव एलामरम करीम समेत अन्य कार्यकारिणी सदस्य भी मौजूद रहे.

सीटू नेताओं ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया. नेताओं का आरोप है कि अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे वांगचुक और छात्रों के खिलाफ पुलिस ने दमनात्मक कार्रवाई की.

सीटू ने केंद्र सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. संगठन ने एनटीए की कार्यप्रणाली,प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे को भी उठाया. सीटू नेताओं ने कहा कि शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर के युवाओं में असंतोष है. इसी के विरोध में सीटू ने 20 जुलाई को देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है.

रांची से नैयर की रिपोर्ट--