JHARKHAND NEWS
चंदनकियारी में एक सप्ताह के अंदर कुल 20 बार में उड़ाए ₹1.80 लाख, बैंक खाते जांच करने पर पाता चला
चंदनकियारी थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक सामने आया हैं। थाना क्षेत्र के सहारजोरी निवासी धनंजय शर्मा के बैंक खाते से साइबर ठगों ने कुल पूरे 20 बार ट्रांजेक्शन कर 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक की राशि उड़ा लिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि पीड़ित को इस ठगी की पता तब चला जब वे अपने बैंक खाते से पैसे निकालने पहुँचे। पीड़ित धनंजय शर्मा ने कहा कि 'बैंक ऑफ इंडिया' में बचत खाता है। वे आमतौर पर निकासी पर्ची के जरिए ही अपने खाते से लेन-देन करते थे। लेकिन साइबर ठगों ने एक सप्ताह अंदर चार अलग-अलग दिनों में उनके बैंक खाते पर डाका डाल दिया।
18 सितंबर 1 ट्रांजेक्शन, 20 सितंबर 1 ट्रांजेक्शन, 22 सितंबर 10 ट्रांजेक्शन, 23 सितंबर 8 ट्रांजेक्शन कुल निकासी ₹1,80,980 रुपए का निकासी कर लिया गया हैं।पीड़ित के अनुसार, 22 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से सुबह और शाम को कॉल आई थी। हालांकि, उन्होंने संदिग्ध मानकर कॉल रिसीव नहीं की और नंबर को ब्लॉक कर दिया। उनके मोबाइल पर ट्रांजेक्शन के मैसेज भी आ रहे थे, लेकिन जब बुधवार को वे खुद बैंक से पैसे निकालने पहुँचे, तब पासबुक देखने पर इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। खाते से पूरी जमा पूंजी गायब देख पीड़ित काफी परेशान होने लगें। बाद में पीड़ित ने 1अक्टूबर शाम को चंदनकियारी थाना पहुँचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर चंदनकियारी थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगी अपराध के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जूट गए हैं पुलिस बैंक पासबुक स्टेटमेंट, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और संबंधित मोबाइल नंबरों के आधार पर साइबर अपराधियों की सुराग जुटाने में लगे हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।