JHARKHAND NEWS
सरायकेला में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य पदयात्रा, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ हुए शामिल
सरायकेला: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की150वीं जयंती वर्ष पर गुरुवार को चांडिल में“एक भारत श्रेष्ठ भारत" के संदेश के साथ भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पदयात्रा में शामिल हुए.
युवा भारत केंद्र,सरायकेला-खरसावां सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई इस पदयात्रा में सुबह से ही लोगों का बड़ा जनसमूह उमड़ पड़ा. मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पदयात्रा की शुरुआत की. एस.एस.+2हाई स्कूल,चांडिल परिसर से निकली पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,चांडिल कैंपस में जाकर संपन्न हुई.
कार्यक्रम में हजारों छात्र-छात्राएं,शिक्षक,सामाजिक कार्यकर्ता,स्थानीय नागरिक तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए. पदयात्रा के दौरान सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और राष्ट्रीय एकता,अखंडता तथा राष्ट्रहित के संदेशों का प्रसार किया गया. पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।