JHARKHAND NEWS
11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से मजदूर छत से गिरकर घायल
गिरिडीह जिले के सरिया स्टेशन रोड में निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में करंट लगने के बाद मजदूर छत से नीचे गिर पड़ा। घायल की पहचान अनीश कुमार के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, अनीश मकान की छत से बांस नीचे कर रहा था। इसी दौरान बांस पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया।
करंट का तेज झटका लगने से वह संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया।सहकर्मियों व स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में धनबाद रेफर कर दिया गया।घटना की जानकारी मिलने पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सह झामुमो नेता फागू पंडित अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग से खतरनाक स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।