Hindi News / सड़क सुरक्षा अभियान में बाइक चालकों को बांटे गए हेलमेट, यातायात नियमों के...

JHARKHAND NEWS : सड़क सुरक्षा अभियान में बाइक चालकों को बांटे गए हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

Edited By:  |
jharkhand news

गिरिडीह:भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एवं राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) के संयुक्त तत्वावधान में कुलगो-घंघरी टोल प्लाजा परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. इस दौरान दर्जनों दोपहिया वाहन चालकों के बीच हेलमेट वितरित किए गए और उन्हें यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया.

कार्यक्रम मेंNHAI धनबाद परियोजना कार्यान्वयन इकाई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विशाल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार, झामुमो के वरिष्ठ नेता राजकुमार पांडेय, जेएलकेएम विधायक प्रतिनिधि सूरज कुमार एवं सुजीत पटेल की मौजूदगी में बाइक चालकों को हेलमेट दिए गए.

इस अवसर पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर विशाल कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता के साथ-साथ हर सड़क उपयोगकर्ता की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है. उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की. उन्होंने कहा, “जल्दी पहुंचने से ज्यादा जरूरी सुरक्षित घर पहुंचना है. देर हो जाए, लेकिन सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए.”

डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत करने में अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता देने की अपील की.

InvIT के टोल मैनेजर विनोद कुमार ने बताया कि अभियान के माध्यम से वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के महत्व की जानकारी दी गई.

राजीव मोहन श्रीवास्तव की रिपोर्ट-