Live

JHARKHAND NEWS

झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन आवास में धनबाद जिला के सभी स्तर के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : 13 जनवरी 2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन जी के कांके रोड स्थित आवास सभागार में धनबाद जिला अंतर्गत सभी स्तर के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा तथा संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई.

बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद "पिंटू", केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह सांसद विजय हांसदा, केंद्रीय सदस्य पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, अंतु तिर्की, नीलम मिश्रा, रमेश टुडू, कामेश्वर महथा, काजी सेराज अहमद, जग्गू महतो, गुरुचरण बास्की, धनबाद जिला अध्यक्ष लखि सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, महानगर सचिव रामु मंडल, धनबाद जिला अंतर्गत सभी वर्ग संगठनों के अध्यक्ष एवं सचिव तथा धनबाद महानगर अंतर्गत सभी वार्ड समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें