JHARKHAND NEWS
सफाई का हाल, चास नगर निगम के वार्ड 17 में कचरे का अंबार, दीपावली से पहले सफाई नहीं होने से लोग परेशान
चास नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। चास नगर निगम के वार्ड नंबर 17 स्थित बेंदीटांड़ में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। खाली जमीन पर लोग कचरा जमा कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है।हैरानी की बात यह है कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक में नगर निकायों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद वार्ड 17 में सफाई व्यवस्था में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार वार्ड पार्षद को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। दीपावली का त्योहार नजदीक है, बावजूद इसके इलाके में सफाई की कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि नगर निगम चुनाव से पहले सफाई व्यवस्था बेहतर थी, लेकिन चुनाव के बाद स्थिति बिगड़ गई है। अब लोगों को त्योहार के मौके पर भी गंदगी के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।