Hindi News / सीएम हेमन्त से प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने की...

JHARKHAND NEWS : सीएम हेमन्त से प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनहित, सुशासन और विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें. मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में आईजी शैलेन्द्र कुमार, आईजी माइकल राज एस एवं आईजी क्रांति कुमार गढ़देशी, उपायुक्त लोहरदगा संदीप कुमार मीणा, उपायुक्त पलामू दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, उपायुक्त लातेहार संदीप कुमार, उपायुक्त जामताड़ा आलोक कुमार, उपायुक्त साहेबगंज दीपक कुमार दुबे एवं उपायुक्त खूंटी सौरभ कुमार शामिल थे. इसके अलावा पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथु सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर, पुलिस अधीक्षक खूंटी ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक चतरा अनिमेष नैथानी, पुलिस अधीक्षक एसीबी अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक जामताड़ा शंभू कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक कोडरमा कुमार शिवशीष तथा पुलिस अधीक्षक पलामू कपिल चौधरी ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की.