JHARKHAND NEWS : SIR-2026 को लेकर लातेहार DC ने वोटरों से की अपील, कहा- मतदाता सूची में नाम अवश्य जांचें
लातेहार : जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार ने शुक्रवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर प्रेस व मीडिया को संबोधित कर विस्तृत जानकारी साझा किया. उपायुक्त ने जिले के सभी नागरिकों से प्रारूप मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम अनिवार्य रूप से जांचने तथा आवश्यकतानुसार दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अपील की.
जिला उपायुक्त ने बताया कि05अगस्त2026को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है. मतदाता सूची मतदान केंद्रों,ईआरओ,एईआरओ कार्यालयों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,झारखंड की वेबसाइट पर उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं है तो वह प्रपत्र-6के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के साथ04सितम्बर2026तक आवेदन कर सकता है. वहीं, 01अक्टूबर2026तक18वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवा भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं.
उन्होंने बताया कि यदि किसी मृत,स्थानांतरित अथवा अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज है तो उसके लिए प्रपत्र-7के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है. इसी प्रकार मतदाता सूची में नाम,पता,आयु अथवा अन्य विवरणों में सुधार के लिए प्रपत्र-8का उपयोग किया जा सकता है. आवेदनBLO, ECINet Mobile Appअथवाvoters.eci.gov.inके माध्यम से ऑनलाइन भी किया जा सकता है. उपायुक्त ने कहा कि जिले में मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. विशेष रूप से नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाकर अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को इस अभियान से जोड़ने में सहयोग करें.