Hindi News / रांची में विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की ओर से विशेष कार्यक्रम...

JHARKHAND NEWS : रांची में विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की ओर से विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news

रांची : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वन विभाग की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पीसीसीएफ एवं HoFF राजीव कुमार और डीएफओ श्रीकांत वर्मा समेत विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीसीसीएफ एवंHoFFराजीव कुमार ने कहा कि पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना कर रही है. ऐसे में पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक विभाग या वर्ग की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है. उन्होंने कहा कि लोगों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करना चाहिए और जूट या कागज के बैग का इस्तेमाल बढ़ाना चाहिए. राजीव कुमार ने बताया कि वन विभाग जल संरक्षण,स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर लगातार काम कर रहा है. इसके तहत नदियों के उद्गम स्थलों को चिह्नित कर उनके कैचमेंट एरिया के संरक्षण की योजना बनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि विभाग इस वर्ष लगभग डेढ़ करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर काम कर रहा है. ऐसे पौधों को प्राथमिकता दी जा रही है,जिनसे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकें. उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से हरियाली बढ़ेगी,जल संरक्षण होगा,भूमि क्षरण रुकेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा.