JHARKHAND NEWS
सीएम हेमन्त सोरेन ने रांची के तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना, मंदिर नवनिर्माण कार्यों का लिया जायजा
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने मंगलवार को निवारणपुर, रांची स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री को श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने मंदिर के नवनिर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी चरणों की विस्तृत जानकारी दी. इस मौके पर मंदिर के महंत ओमप्रकाश शरण, मंदिर नव निर्माण समिति के प्रणय कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।