Live

JHARKHAND NEWS

खलारी में CISF ने पकड़े अवैध कोयला लदे दो हाइवा, छुड़ाने पहुंचे ग्रामीणों का विरोध; स्थिति तनावपूर्ण पर नियंत्रण में

S
Srishtyलेखक

खलारी,फुलबसिया के चामातू स्थित गोली टांड़ चेक पोस्ट पर CISF द्वारा चलाए जा रहे वाहन जांच के दौरान दो अवैध कोयला लदे हाइवा को जब्त किया गया। दोनों वाहनों के पास आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं थे। कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान एक खाली वाहन (JH19B-0677) तथा पांच अन्य खाली वाहन भी बिना आवश्यक कागजात के आवागमन करते पाए गए। कार्रवाई के तुरंत बाद CISF द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। इसी बीच कुछ स्थानीय लोगों ने मौके पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए जब्त वाहनों को छुड़ाने का प्रयास किया। जिसके बाद CISF की टीम ने तत्परता से स्थिति को संभाला। मामला गुरुवार देर रात का है।

बाद में स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण, किंतु नियंत्रण में है। CISF एवं स्थानीय पुलिस द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए जांच अभियान जारी है।वर्तमान में गोली टांड़ क्षेत्र में सड़क से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है, ताकि बिना वैध कागजात के कोयले का परिवहन रोका जा सके।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें