Live

JHARKHAND NEWS

देवघर में भाजपा की प्रमंडलीय बैठक, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बूथ विस्तार और सरकार के खिलाफ आंदोलन का दिया मंत्र

S
Srishtyलेखक

देवघर के भाजपा जिला कार्यालय में आज प्रमंडलीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने की। बैठक में संगठन महामंत्री पवन साहू और प्रमंडल के सभी जिला अध्यक्षों सहित प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने बूथ कमेटी में सदस्यों की संख्या 10 से बढ़ाकर 25 और शक्ति केंद्र में 3 से बढ़ाकर 5 करने को कहा।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। साहू के अनुसार, जेपीएससी परीक्षाओं में अनियमितता और नौकरी बेचने के आरोपों से युवा नाराज हैं, जिसके विरोध में भाजपा हजारीबाग में छात्रों की महापंचायत आयोजित कर रही है। इसके अलावा, उन्होंने भूषण बाड़ा मामले पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बचाव की मुद्रा में है, जबकि किसी आम नागरिक पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होने पर तुरंत गिरफ्तारी होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें