JHARKHAND NEWS : बोकारो में पुलिस एल्यूमिनियम तार की तस्करी में संलिप्त 4 आरोपी युवकों को दबोचा, 70 किलो कटिंग तार भी बरामद
बोकारो: बड़ी खबर बोकारो से है जहां बालीडीह थाना की पुलिस ने चोरी के एल्यूमिनियम तार की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना मोड़ के पास चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान सफेद रंग की अल्टो कार को पीछा कर पकड़ा. कार से करीब 70 किलो कटिंग किया हुआ एल्यूमिनियम तार बरामद करते हुए 4 लोगों को पकड़ा है.
मामले में मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ किया गया है. पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि वे लोग बोकारो स्टील प्लांट के आसपास से एल्यूमिनियम तार चोरी कर उसे बेचने का काम करते थे. मामले में प्रकाश कुमार उपाध्याय उर्फ घनु को गिरोह का मुख्य सरगना बताया गया है. इस गिरोह का नेटवर्क बोकारो से लेकर रामगढ़ है. रोहित कुमार रामगढ़ का रहने वाला है जो चोरी का अल्युमिनियम खरीदने का काम करता है. गिरफ्तार आरोपियों में सिंदु कुमार,प्रिंस कुमार और रोहित कुमार शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से 70 किलो एल्यूमिनियम तार और आल्टो कार संख्याJH10V-3892 जब्त की है. इस संबंध में बालीडीह थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.