Live

JHARKHAND NEWS

भाजपा के प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी पहुंचे रांची

S
Srishtyलेखक

झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल और सह प्रभारी सौरव सिंह सोमवार की सुबह सेवा विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर झारखंडी परंपरा और संस्कृति के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक नवीन जायसवाल समेत भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ विकसित भारत की परिकल्पना को पूरा कर रहे हैं।

वहीं, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि अब भाजपा पुराने तेवर में दिखेगी। सड़क से लेकर सदन तक जन मुद्दों को लेकर आंदोलन करेंगे। साथ ही झारखंड सरकार की लुट खसोट और भ्रष्टाचार को लेकर श्वेत पत्र भी जारी किया जाएगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें