Live

JHARKHAND NEWS

BBMKU में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का किया अनावरण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोलांचल विश्वविद्यालय धनबाद में मंगलवार को झारखंड के पुरोधा और शिक्षाविद् कहे जाने वाले स्व. बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण हुआ. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया गया. इस मौके पर कुलपति प्रोफेसर राम कुमार सिंह, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद, जयराम महतो, चंद्रदेव महतो, शत्रुघ्न महतो, उमाकांत रजक, अनूप सिंह भी उपस्थित होकर बिनोद बाबू को नमन किया. वहीं मंच पर चढ़ने के दौरान चंदनक्यारी विधायक उमाकांत रजक मंच पर गिरे. सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें संभाल लिया.

अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो एक युग पुरुष थे. उनके शिक्षा और संघर्ष का सह सम्मान किया गया है. विश्वविद्यालय एक आदर्श के रूप में पहचान बनाए, झारखंड ऊंची शिक्षा में पीछे है. इसे हमें आगे लाने की आवश्यकता है. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता है.

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा बिनोद बिहारी महतो झारखंड के पुरोधा हैं. शिक्षाविद् हैं हमलोग सभी महापुरुषों को सम्मान दे रहे हैं. शिक्षा ने क्षेत्र में चाहे सरकारी स्कूल हो, कॉलेज, सभी क्षेत्र में छात्र अच्छे कर रहे हैं. विश्वविद्यालय की छात्रा ने कहा कि कार्यक्रम में पहली बार मुख्यमंत्री और राज्यपाल को देखे हैं. बहुत अच्छा लगा है. व्यवस्था भी अच्छा किया गया था.

धनबाद से कुंदन कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें