Hindi News / मोहर्रम को लेकर बेरमो में फ्लैग मार्च, DC और SP ने मिनी कंट्रोल...

JHARKHAND NEWS : मोहर्रम को लेकर बेरमो में फ्लैग मार्च, DC और SP ने मिनी कंट्रोल रूम का लिया जायजा

Edited By:  |
jharkhand news

बेरमो: मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बेरमो पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च विभिन्न प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस ने आम लोगों से भाईचारा बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की.

बोकारो उपायुक्त एवं जिला पुलिस अधीक्षक भी फ्लैग मार्च के क्रम में बेरमो पहुंचे और मिनी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों ने तैनात पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मोहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी स्थिति से तत्परता के साथ निपटने का निर्देश दिया. प्रशासन ने लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की तथा कहा कि कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है.

बेरमो से पंकज कुमार की रिपोर्ट--