Live

JHARKHAND NEWS

संघर्ष जारी रहेगा, पीछे हटने का सवाल ही नहीं, निशा भगत का नाम लेकर बोलीं अंबा प्रसाद

S
Srishtyलेखक

झारखंड की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है! कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपनी ही सरकार और प्रशासन पर गंभीर और तीखे आरोप लगाए हैं। मामला उनके सरकारी/निजी आवास से जुड़े विवाद का है, लेकिन अंबा प्रसाद का कहना है कि यह सिर्फ एक घर का मामला नहीं, बल्कि उनके खिलाफ एक गहरी साजिश है।दिवाली से ठीक एक दिन पहले भारी पुलिस बल का उनके आवास पर पहुंचना, ताला तोड़ना और घर को सील करना—इस पूरी कार्रवाई पर अंबा प्रसाद ने कड़ा रोष जताया है। उनका साफ कहना है कि उन्हें इस कार्रवाई की कोई सूचना नहीं दी गई थी, और जिस तरह से यह सब किया गया, वह बेहद अपमानजनक और असंवेदनशील है।

अंबा प्रसाद ने इशारों-इशारों में गठबंधन सरकार को लेकर अपनी पीड़ा भी बयां की। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ गठबंधन धर्म का पालन करने की वजह से अब तक चुप थीं, लेकिन कई ऐसी बातें हैं जो अब सार्वजनिक हो रही हैं। उन्होंने राजनीति में महिलाओं के संघर्ष का जिक्र करते हुए एक बड़ा बयान दिया।अंबा प्रसाद ने कहा कि मुख्यधारा की राजनीति में मजबूती से आगे बढ़ने वाली महिलाओं के लिए राह कभी आसान नहीं होती। उन्होंने गुमला की निशा भगत का उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे उन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया और अंत में हताश हो गईं।

जब अंबा प्रसाद से यह पूछा गया कि क्या उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है,तो उन्होंने बताया कि राज्य के वित्त मंत्री और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उनके आवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे। उन्होंने साफ किया कि पार्टी के बड़े नेता उनके अभिभावक जैसे हैं और उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर गहरा दुख जताया है। साथ ही,पार्टी के भीतर इस मुद्दे को मजबूती से उठाने की बात भी कही है।

अंबा प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव जैसा बड़ा पद और सम्मान दिया है,जिसके लिए वे आभारी हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी याद दिलाया कि"उस पद और सम्मान की गरिमा बनाए रखना सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि पार्टी की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें