Live

JHARKHAND NEWS

देवघर में पागल कुत्ते का कहर,छह लोग घायल, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

S
Srishtyलेखक

देवघर जिले के देवीपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शुक्रवार को एक ही दिन में पागल कुत्ते ने छह लोगों को काटकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। कुत्ते के हमले से घायल सभी लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता देखी जा रही है।

स्थानीय लोगों को आशंका है कि अगर कुत्ते पर जल्द काबू नहीं पाया गया, तो वह और भी लोगों को अपना शिकार बना सकता है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, कुत्ते के काटने की घटना के बाद लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। विशेषज्ञों के अनुसार, कुत्ते के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से 15 मिनट तक धोना चाहिए और बिना देरी किए अस्पताल जाकर एंटी-रेबीज का इलाज करवाना चाहिए। फिलहाल, इलाके के लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें