JHARKHAND NEWS
बेड़ो में भारतमाला परियोजना के मुआवजे के खिलाफ रैयतों का मोर्चा, उचित मूल्य की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना
बेड़ो प्रखंड मुख्यालय में भारतमाला सड़क परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर रैयतों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर वर्तमान भूमि मूल्य के अनुसार मुआवजा देने की मांग की।धरना-प्रदर्शन में शामिल पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि ग्रामीण सड़क निर्माण के विरोधी नहीं हैं, लेकिन रैयतों को जमीन का उचित मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने ग्रामसभा की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि गांव का निर्णय ग्रामसभा करेगी और गांव के लोग ही गांव के मालिक हैं। इसके लिए ग्रामीणों को अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा और सजग रहना होगा।
वहीं 12 पाड़हा राजा विशाल उरांव ने कहा कि _"बाल-बच्चा तो पैदा होगा, लेकिन जमीन पैदा नहीं होगी। हम मिट्टी के मोल में जमीन नहीं देंगे, हमें उचित मुआवजा मिलना चाहिए।ग्राम प्रधानों का कहना है कि गांव हमारा है तो जमीन का दर भी हम ग्रामसभा में ही निर्धारित करेंगे।धरना-प्रदर्शन में कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।