JHARKHAND NEWS
मानवाधिकार के नाम पर दबंगई? महिला को पेड़ से बांधकर पीटने का VIDEO वायरल पुलिस जांच में जुटी।
धनबाद के सदर थाना क्षेत्र तेलीपाड़ा इलाके से सामने आए एक वायरल वीडियो ने कानून-व्यवस्था और मानवाधिकार के नाम पर सक्रिय होने वाले लोगों की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उसमें एक महिला को पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट करते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं। घटना के बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने की बात सामने आई है। मामला कथित तौर पर पैसे के लेन-देन के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी बीच यह भी आरोप सामने आया है कि वीडियो में नजर आने वाली महिला खुद को एक मानवाधिकार संगठन से जुड़ा बताती है और संगठन के नाम पर अलग-अलग मामलों में लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश करती है।
फोटों में दिख रही महिलाएं कुछ दिन पूर्व झरिया थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर मारपीट करने और पैसे ऐंठने का आरोप लगाया गया था। इन आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है । दूसरी ओर किसी महिला को पेड़ से बांधकर मारपीट करना भी कानून व्यवस्था के सामने गंभीर सवाल खड़े करता है। वीडियो में महिला चीखती और चिल्लाती दिख रही है और पास में खड़ी महिलाएं देख रही और एक महिला डंडे से पीटती दिख रही फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि विवाद की असली वजह क्या थी, मारपीट में कौन-कौन शामिल था और मानवाधिकार संगठन से जुड़े होने का दावा कितना सही है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।