JHARKHAND NEWS
झारखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना की अधिसूचना जारी
झारखंड सरकार ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के 39 अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। सबसे पहले बात करते हैं वरिष्ठ अधिकारियों की। 1994 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राजकुमार वाजपेयी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें पलामू, हजारीबाग, रांची और दुमका के निदेशक, प्रसार वानिकी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।वहीं, 1995 बैच के जब्बर सिंह, जो अब तक बिरसा जैविक उद्यान, रांची के निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, उन्हें स्थानांतरित कर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कैंपा, रांची के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा, कर्मा जिंपा भुटिया को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मानव संसाधन विकास, रांची की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निगम और अन्य महत्वपूर्ण विंग्स की बात करें तो, 1999 बैच के सिद्धार्थ त्रिपाठी को झारखंड राज्य वन विकास निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। साथ ही, उन्हें अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, एफडीए रांची का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।सतर्कता और वन्य प्राणी प्रभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे एस.आर. नटेश को अब मुख्य वन संरक्षक, सतर्कता, रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि वे वर्तमान में पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के भी निदेशक हैं। वहीं, आर. थंगा पांडेयन को महाप्रबंधक लघु वन विकास निगम, हजारीबाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है, जबकि पी.आर. नायडु को प्रोन्नति देते हुए क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, रांची की जिम्मेदारी दी गई है।
इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल में कई अन्य युवा और अनुभवी अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इनमें—
डॉ.वी.बासकरन,ममता प्रियदर्शी और सबा आलम अंसारी,
अभिषेक कुमार,प्रवेश अग्रवाल,कुमार आशीष और विजय शंकर दुबे,
सौरभ चंद्रा,विनय कांत मिश्रा,विकास कुमार उज्जवल और सत्यम कुमार,
अविरुप सिन्हा,आदित्य नारायण,मुकेश कुमार और नीतीश कुमार,
सौमित्र शुक्ला,विकास पालीवाल,राहुल कुमार और बनकर अजिंक्य देवीदास,
सात्विक,अहमद बेलाल अनवर,राहुल मीणा,अशुंमान और एबिन बेनी अब्राहम,
शिंदे संदीप कारभारी,पुष्कर काले,आदर्श शरण,अनुराधा मिश्रा,
मोहित कुमार बंसल,नवनीत बी.आर.और श्वेताब सुमन शामिल हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।