Hindi News / सीआईएसएफ, सीसीएल सुरक्षा गार्ड,और स्थानीय थाना ने संयुक्त रूप से चलाया छापामारी अभियान।

JHARKHAND NEWS : सीआईएसएफ, सीसीएल सुरक्षा गार्ड,और स्थानीय थाना ने संयुक्त रूप से चलाया छापामारी अभियान।

Edited By:  |
jharkhand news

बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के रेलवे ओवरब्रिज के नीचे छापामारी अभियान चलाया जाने के बाद अवैध कोयला का भण्डारण का हुआ भंडाफोड़। सीआईएसएफ,सीसीएल सुरक्षा गार्ड खासमहल, बोकारो थर्मल पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से उक्त छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी अभियान में लगभग 200 से अधिक सीमेंट की बोरियों में कोयला भर कर रखा पाया गया।जिसे जप्त कर लिया गया है।

जप्त कोयला को जेसीबी मशीन के सहारे उठाया गया ट्रकों लाद कर सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया है।मिली जानकारी की मानें तो रात के अंधेरे में जमा कोयला को पिकअप वैन से कारखाने तक भेजा जाता था। उक्त कारवाई ने बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र से हो रहे अवैध कोयला का काली का पर्दाफाश किया है सीसीएल सुरक्षा प्रभारी जटलू महतो ने बताया लगभग 200बोरियां जप्त किया गया है