Live

JHARKHAND NEWS

गढ़वा में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष: लाठियां चलने का वीडियो वायरल, मुखिया समेत 50 पर केस दर्ज

S
Srishtyलेखक

झारखण्ड के गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र अंतर्गत ताली गांव में पुराना भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है और यह घटना कैमरे मे कैद हो गई है। इस घटना में एक महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में भूमि को लेकर रोशन सिंह, गौरव सिंह, गौतम सिंह, तिलौरी सिंह, सुधा सिंह, रोहित सिंह और सोनू सिंह समेत अन्य लोगों के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर कथित तौर पर सोनी कुमारी, त्रिवेणी विश्वकर्मा और लीला देवी के साथ मारपीट की गई, जिसमें तीनों घायल हो गए।

घटना के बाद सभी घायलों को पहले भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस मामले मे मोबाइल पर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने कहा की घटना घटी है मुखिया समेत उनके 50 समर्थकों मामला दर्ज किया गया है आगे की कार्यवाई जारी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें