JHARKHAND NEWS
गढ़वा में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने 50 महिलाओं को प्रदान किया नियुक्ति पत्र
गढ़वा : झारखंड के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जिला समाहरणालय में बुधवार को 50 महिलाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया. यह नियुक्ति पत्र जेएसएलपीएस के तत्वावधान में आंगनवाड़ी सेविका / सहायिका के पद के लिए दिया गया है. कार्यक्रम में डीसी, डीडीसी सहित जिले के अन्य अधिकारी मौजूद थे.
इस अवसर पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि50आंगनवाड़ी सेविका /सहायिका बहनों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया गया है. झारखण्ड सरकार करनी में विश्वास करती है. कथनी में नहीं. आप देख रहे हैं कि बीते दिनों हेमंत सोरेन की सरकार ने सभी विभागों में नियुक्ति पत्र बांटने काम किया है. वहीं मुख्यमंत्री ने कई कर्मियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।