Live

JHARKHAND NEWS

विकास मेला के आयोजन के साथ झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा शुरू, करोड़ों की परिसंपत्तियां वितरित

S
Srishtyलेखक

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के पर टाउन हॉल, लातेहार में विविध कार्यक्रमों से परिपूर्ण विकास मेला–सह– प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।जिसका विधिवत् उद्घाटन डीसी, संदीप कुमार, जिला परिषद् अध्यक्ष पूनम देवी, डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजित विकास मेला में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से रू-ब-रू किया गया। इसके साथ ही सैकड़ों लाभुकों को परिसंपत्ति वितरण किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इधर आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीसी संदीप कुमार ने सभी जिलेवासियों को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 नवंबर को आयोजित होना था, लेकिन छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष स्थापना दिवस समारोह को पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में जिले में 17 से 24 नवंबर तक विभिन्न विभागों के माध्यम से जनकल्याणकारी एवं जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि झारखंड की पहचान यहां की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा, प्राकृतिक संपदा और वीर सपूतों के संघर्ष एवं बलिदान से है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए समाज को एक नई दिशा दी। उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करते हुए हमें राज्य एवं जिले के समग्र विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें