JHARKHAND NEWS
SIR और चुनाव आयोग के फैसलों पर सर्वसम्मति, भाजपा बोली- राजनीतिक स्वार्थ के लिए अफवाह फैला रहा विपक्ष
देश में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान जारी है। इसी बीच कोडरमा जिले के डोमचांच से भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। डोमचांच नगर अध्यक्ष और भाजपा जिला कोषाध्यक्ष उमेश वर्मा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि चुनाव आयोग की स्पष्टता के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। डोमचांच में प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा नेता उमेश वर्मा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों की बैठक के बाद जारी संयुक्त प्रेस नोट ने सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। आयोग ने साफ किया है कि SIR समेत सभी बड़े फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। 24 जून 2025 के मूल आदेश से लेकर अलग-अलग राज्यों की समय-सारणी तक, हर निर्णय पर पूरे आयोग की सहमति है।
उमेश वर्मा ने कहा कि कैबिनेट सेक्रेटरी को लिखे पत्र का SIR से कोई लेना-देना नहीं है। उसे SIR से जोड़कर पेश करना गलत है। वहीं Form-6 के घोषणापत्र को लेकर भी उन्होंने विपक्ष को घेरा और कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही उसकी वैधता को स्पष्ट कर चुका है। तो कुल मिलाकर भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट जैसी संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।