JHARKHAND NEWS
ठंड ने बदली रफ्तार,जुबिली पार्क लेजर शो का समय बदला, 24 अक्टूबर से इस नई टाइमिंग पर देखें शो
जमशेदपुर के मशहूर जुबिली पार्क में लेजर शो देखने का अगर आपका प्लान हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है! ठंड के मौसम को देखते हुए प्रबंधन ने लेजर शो के समय में बड़ा बदलाव किया है।जी हाँ, जुबिली पार्क में लेजर शो की यह नई समय-सारणी 24 अक्टूबर से पूरे शहरवासियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए लागू हो जाएगी। इसलिए, पार्क जाने से पहले नई टाइमिंग नोट करना बिल्कुल न भूलें, ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानी या असुविधा का सामना न करना पड़े।
नया शेड्यूल इस प्रकार है
अब रोजाना पार्क में दो शो आयोजित होंगे
पहला शो: शाम 6:00 बजे से शुरू होकर 6:30 बजे तक यानी आधे घंटे का होगा
इसके बाद, ठीक आधे घंटे के अंतराल पर यानी दूसरा शो शाम 7:00 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा
बदलते मौसम और ठंड की शाम को ध्यान में रखते हुए पार्क प्रबंधन ने यह फैसला लिया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सपरिवार इस शानदार लेजर शो का लुत्फ उठा सकें
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।