Live

JHARKHAND NEWS

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भाजपा_कांग्रेस की प्रतिक्रिया

S
Srishtyलेखक

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से झारखंड की सियासत गर्म हो गई है। मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने बयान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित साह और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अवैध बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि देश में हुए सभी चुनाव अवैध थे। उन्होंने नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की है और यह भी कहा कि ये चुनाव बैलेट पेपर के जरिये होना चाहिए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस बयान पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव कराया। इसलिए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग इस्तीफा दे दें। बिल्ली खिसियानी है तो खंभा तो नाचेगी ही। वहीं, कांग्रेस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस बयान को जायज मान रही है। कांग्रेस की मानें तो लोकतंत्र पर डाका डालकर, वोट की चोरी कर भाजपा ने कई राज्यों में सत्ता हासिल की है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें