Live

JHARKHAND NEWS

पलामू में दूसरे के बदले मैट्रिक परीक्षा देते पकड़ाया मुन्नाभाई

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू:जिले केसतबरवा प्रखंड क्षेत्र के बलवंत सिंह नामधारी मेमोरियल कॉलेज में दसवीं की बोर्ड परीक्षा में छात्र की जगह पर दूसरे व्यक्ति को परीक्षा देना भारी पड़ गया. दरअसल मैट्रिक की परीक्षा में सीओ सह बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने निरीक्षण के दौरान छात्र के बदले दूसरे फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहे युवक को पकड़ा.

मामले में कॉलेज के प्राचार्य अजय प्रसाद ने बताया कि छात्र नवलेज यादव जिसका रोल नंबर 59 की जगह पिंडरा निवासी ललेंद्र यादव को सामाजिक विज्ञान की प्रथम पाली में परीक्षा देते हुए को सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने निरीक्षण के दौरान पकड़ा है. उन्होंने बताया कि दोनों छात्र का चेहरा एक जैसा था. हस्ताक्षर से मैच हुआ तब जाकर मामले का खुलासा हुआ. फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहे छात्र को पकड़कर सीओ अपने साथ ले गए. वहीं बीडीओ सह सीओ कृष्णमुरारी तिर्की ने बताया कि छात्र को सस्पेंड करते हुए फर्जी युवक पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. इस घटना से मैट्रिक परीक्षा दे रहे छात्रों में हड़कंप मच गया है.

पलामू से नितेश तिवारी की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें