Live

JHARKHAND NEWS

झारखंड में पाँव पसार रहा है स्वाइन फ्लू, रिम्स में मिले कई संक्रमित मरीज

S
Srishtyलेखक

झारखंड में इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 वायरस के मामले तेजी से पैर पसार रहे हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए संदिग्ध मरीजों के नमूनों में से अब तक 8 सैंपल में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।हैरान करने वाली बात यह है कि एक तरफ जहां वायरस चुपचाप अपने पांव फैला रहा है, वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के हेड डॉ. मनोज कुमार ने ईटीवी भारत से फोन पर हुई बातचीत में यह जरूर माना है कि उनके यहां जांच के लिए आए नमूनों में से कई में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई है।भले ही स्वास्थ्य महकमा आधिकारिक तौर पर मामले को दबाने या इससे बचने की कोशिश करता दिख रहा हो, लेकिन अंदरखाने प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।हाल ही में ACS हेल्थ ने राज्यभर के सभी सिविल सर्जनों और सदर अस्पतालों के उपाधीक्षकों के साथ एक ऑनलाइन हाई-लेवल मीटिंग की थी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें