Live

JHARKHAND NEWS

झारखंड में सामान्य से सात प्रतिशत और पाकुड़ जिले में 50 प्रतिशत कम हुई वर्षा

S
Srishtyलेखक

झारखंड में एक जून से लेकर अब तक सामान्य वर्षा (950.9 मिमी.) की तलना में सात प्रतिशत कम वर्षा अर्थात 886.2 मिमी. वर्षा हुई है। हालांकि पूर्वी सिंहभूम, लातेहार, लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य वर्षा की तुलना में अधिक वर्षा हुई है। आंकड़ों पर गौर करें तो पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य वर्षा की तुलना में सबसे अधिक (41 प्रतिशत) वर्षा दर्ज की गई अर्थात सामान्य वर्षा (943.4 मिमी.) की तुलना में 1329 मिमी. वर्षा हुई। इसी प्रकार, रांची, सरायकेला-खरसावां और लातेहार में सामान्य वर्षा की तुलना में 10 प्रतिशत, पूर्वी सिंहभूम में तीन प्रतिशत, लोहरदगा में दो प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई।

रांची में सामान्य वर्षा (971.2 मिमी.) की तुलना में 1070.6 मिमी., सरायकेला-खरसावा में सामान्य वर्षा (944.1 मिमी.) की तुलना में 1037.7 मिमी., लातेहार में सामान्य वर्षा (965 मिमी.) की तुलना में 1064.5 मिमी. वर्षा, पूर्वी सिंहभूम में सामान्य वर्षा (1017.1 मिमी.) की तुलना में 1044.3 मिमी. और लोहरदगा में सामान्य वर्षा (922.9 मिमी.) की तुलना में 944.1 मिमी. वर्षा हुई। वहीं दूसरी ओर, बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गढ़वा, गिरीडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज और सिमडेगा में सामान्य वर्षा की तुलना में कम वर्षा दर्ज की गई।

इन जिलों में हुई कम वर्षा (मिमी. में)

जिला-सामान्य वर्षा-वास्तविक वर्षा-प्रतिशत

पाकुड़ 1082.3-542.4 (-50)

चतरा 880.9-559.1 (-37)

देवघर 895-604.7 (-32)

गुमला 1000.2-693.9 (-31)

बोकारो 845-740.2 (-12)

साहिबगंज 1060.8-758.4 (-29)

कोडरमा 815.1-596.9 (-27)

गिरिडीह 894-667.5 (- 25)

हजारीबाग 975.4-728.1 (-25)

गढ़वा 859.3-663.9 (-23)

गोड्डा 828.4-662.8 (-20)

पलामू 803-646.8 (-19

रामगढ़ 960.3-875 (-9)

दुमका 951.9-872.7 (-8)

धनबाद 983.8-926.4 (-6)

खूंटी 1047.3-986.4 (-6)

जामताड़ा 967-948.6 (-2)

सिमडेगा 1226.9-1210.7 (-1)

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें