JHARKHAND NEWS
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सपरिवार किया बाबा बैद्यनाथ का दर्शन-पूजन, मांगा खुशहाली का आशीर्वाद
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया शुक्रवार को देवघर पहुंचे। देवघर परिसदन में उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक गतिविधियां देखी गईं। देवघर पहुंचने के बाद राज्यपाल श्री कटारिया ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया।पूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि वह सम्मेद शिखरजी पहले भी कई बार आ चुके हैं, लेकिन बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन करने के लिए पहली बार देवघर पहुंचे हैं। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से राज्य में खुशहाली और परिवार के सभी सदस्यों के सुखी एवं समृद्ध रहने की कामना की।
बाबा के दरबार में राज्य की खुशहाली की कामना
बाबा बैद्यनाथ धाम में सपरिवार पूजा-अर्चना कर राज्यपाल ने अपनी आस्था प्रकट की। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रतिष्ठित बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। राज्यपाल का पहली बार बाबा मंदिर पहुंचना इस यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहा। उन्होंने बाबा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने का आशीर्वाद मांगा।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।