JHARKHAND NEWS
गिरिडीह पुलिस ने न्यू स्वर्ण शांति ज्वेलर्स लूटकांड का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार।चांदी के जेवर व दो बाइक बरामद
गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो स्थित न्यू स्वर्ण शांति ज्वेलर्स के संचालक श्याम सुन्दर से बीते16 अगस्त की शाम हुई लूटकांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के जमुई जिले के चन्द्रमणडीह थाना क्षेत्र निवासी संतोष पासवान उर्फ चरकु के रूप में हुई है।एसपी डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य और सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को देवघर जिले से गिरफ्तार किया।
उसकी निशानदेही पर लूटे गए चांदी के एक चैन, दो बिछिया, एक जोड़ी पायल और मोबाइल फोन बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाची RTR 160 और बजाज पल्सर 150 बाइक भी बरामद हुई हैं। जांच में एक बाइक के पूर्व में लूटे जाने और नंबर प्लेट बदलकर वारदात में इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।