JHARKHAND NEWS
पति और साली का अवैध संबंध बना हत्या की वजह, कुज्जू पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
रामगढ़ के कुज्जू ओपी इलाके में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति गुलाम सरवर उर्फ राजन (37) और उसकी साली नेहा परवीन (32) को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।गुलाम सरवर ने बताया कि उसके और नेहा परवीन के बीच अवैध संबंध थे। पत्नी जेबा परवीन को यह बात पता चलने पर उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे।17 अक्टूबर 2026 को हुए एक झगड़े में गुलाम सरवर ने जेबा परवीन का सिर दीवार पर पटका, जिससे वह बेहोश हो गईं। इसके बाद वह रांची भाग गया। नेहा परवीन ने भी बहन के साथ मारपीट की बात मानी है।
मृतका के भाई की शिकायत पर 18 अक्टूबर 2026 को हत्या का मामला दर्ज हुआ था। रामगढ़ एसपी ने जांच के लिए एक टीम बनाई थी। मृतका की शादी 14 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। बता दे कि साली नेहा परवीण अविवाहित है। मृतिका जेबा परवीन और उसकी बहन नेहा परवीण एक गांव में रहते है। मृतका की हत्या के वक्त उसके दोनों बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए हुए थे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।