JHARKHAND NEWS
धनबाद के निरसा में जमीन कब्जा विवाद को लेकर हिंसक झड़प, पथराव में पुलिस समेत दर्जनों लोग घायल; इलाके में तनाव
रविवार को निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत निरसा खटाल पूरी तरह से राणाक्षेत्र में बदल गया जहां दो पक्षों के बीच जमकर पत्थर बाजी हुई इस पत्थर बाजी में दर्जनों लोग घायल हुए जिनमें बच्चे बूढ़े महिलाएं नौजवान शामिल है वही कई आवास में भी तोड़फोड़ की गई l घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है जब निरसा खटाल और बिजली विभाग के कार्यालय के समीप स्थित एक चौरसिया परिवार का मकान और जमीन पर अपने कब्जे को लेकर खटाल के ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए इस भिड़ंत में दोनों तरफ से जमकर पत्थर बाजी हुई और देखते ही देखते कई लोग घायल हो गए और पूरी सड़क पत्थर से भर गए l
घटना की सूचना मिलने पर निरसा पुलिस की गश्ती दल वहां पहुंची और पुलिस दल को भी उस पत्थरबाजी का सामना करना पड़ा जिसमें कई पुलिस वाले भी घायल हुए हालांकि अतिरिक्त सुरक्षा बल मंगा कर पूरी स्थिति पर पुलिस ने नियंत्रण किया और वहां कैंप लगा दिया l फिलहाल मौके से कई लोग फरार है वहीं कई लोग थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करने में लगे हैं l सूत्रों के अनुसार उक्त जमीन को लेकर इन दोनों पक्षों में पूर्व में भी कई बार विवाद और भिड़ंत हुआ है हालांकि अभी स्थिति पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण में है और पुलिस वहां कैंप किए हुए हैं l
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।