JHARKHAND NEWS
CEC को हटाने की मांग को लेकर 8 अक्टूबर को कोडरमा में INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन
दिल्ली में महिला पत्रकार से छेड़छाड़ और CEC को हटाने की मांग को लेकर कोडरमा में इंडिया ब्लॉक ने मोर्चा खोल दिया है। 8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। झुमरीतिलैया के साहू धर्मशाला में इंडिया ब्लॉक घटक दलों की जिला स्तरीय बैठक हुई। अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने की और संचालन उदय द्विवेदी ने किया। बैठक में 30 सितंबर को दिल्ली में हुई इंडिया ब्लॉक की राष्ट्रीय बैठक के फैसले पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से तय हुआ कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और SIR पर रोक की मांग को लेकर 8 अक्टूबर को कोडरमा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग स्वतंत्र संस्था की तरह काम करने के बजाय भाजपा-RSS के इशारे पर काम कर रहा है। SIR प्रक्रिया के कारण करोड़ों लोगों को मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। झारखंड में तो ग्रामीण, गरीब, आदिवासी और मजदूर मतदाताओं को दस्तावेजों के नाम पर परेशान किया जा रहा है। "गरीब मतदाता सिर्फ कागज के अभाव में वोट से वंचित हो रहा है, यह लोकतंत्र पर हमला है।"वहीं बैठक में दिल्ली के जंतर-मंतर पर कवरेज कर रही युवा महिला पत्रकार के साथ एसीपी विवेक भगत द्वारा छेड़छाड़ की घटना की कड़ी निंदा की गई और दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की गई।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।