Live

JHARKHAND NEWS

पाकुड़ में झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने की बैठक

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़: झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने पाकुड़ परिसदन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक की अध्यक्षता समिति के माननीय सभापति उदय शंकर सिंह ने किया. बैठक में समिति के सदस्य जिगा सुसारण होरो,संजीव सरदार,रोशल लाल चौधरी उपस्थित थे.

इस मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार,जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चन्द्रा,उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया,परियोजना निदेशक,आईटीडीए अरूण कुमार एक्का,अपर समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी,विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह,जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार,खनन निरीक्षक सुबोध सिंह एवं जिला स्तरीय सभी पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे.

समिति के सभापति माननीय उदय शंकर सिंह ने क्रमवार खनन विभाग,प्रदूषण बोर्ड,वन प्रमंडल,परिवहन विभाग,नगर परिषद समेत अन्य विभागों एवं विभिन्न उद्योग प्रतिनिधियों पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण के दिशा में किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी ली,और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. सभापति ने पाकुड़ जिले में हो रहे चौतरफा विकास की सराहना की.

इससे पूर्व,उपायुक्त व जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह,जिला क्रीड़ा पदाधिकारी ने झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सभापति एवं सदस्यों को पौधा एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया.

माननीय सभापति एवं सदस्यों ने विभिन्न माइंस एवं क्रशर का किया स्थल निरीक्षण

झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सभापति एवं सदस्यों ने पाकुड़ जिला अंतर्गत महेशपुर अंचल के विभिन्न माइंस एवं क्रशर का स्थल निरीक्षण किया एवं प्रदूषण /पर्यावरण के मानकों को शत प्रतिशत अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें