JHARKHAND NEWS
धनवार यूको बैंक डकैती कांड का एसपी ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार हथियार और वाहन बरामद।
गिरिडीह जिले के धनवार चौक स्थित यूको बैंक में पांच अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर की गई करीब पांच करोड़ रुपये के सोने और 11.50 लाख रुपये नकद की डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके पास से हथियार, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार,बीते 5 नवंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे हुई इस वारदात के बाद पांच विशेष अनुसंधान दल (SIT) गठित किए गए थे।
सीसीटीवी फुटेज और नाकेबंदी के आधार पर अपराधियों का पीछा किया गया। जमुआ के बरदबटिया गांव के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने पर अपराधी जंगल की ओर भाग निकले। तलाशी अभियान में देवघर निवासी मो. रिजवान को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर सुलतान अली उर्फ रॉकी और आयुष पांडेय भी पकड़े गए।पुलिस ने एक देशी कट्टा, पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो और दो अपाची मोटरसाइकिल जब्त की हैं। लूटी गई नकदी और सोने की बरामदगी के साथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन अतिरिक्त SIT गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।