JHARKHAND NEWS
नशा मुक्ति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे युवा, साइकिल रैली से दिया 'विकसित भारत' का पैगाम
बोकारो में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 एवं नशामुक्त युवा, विकसित भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामरुद्रा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने साइकिल रैली निकालकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। थाना प्रभारी चास और विद्यालय के प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से महावीर चौक तक निकाली गई। इसके बाद विद्यालय में विद्यार्थियों को तंबाकू और नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई तथा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिला युवा पदाधिकारी गौरव कुमार ने युवाओं से खुद नशे से दूर रहने और कम से कम 10 अन्य लोगों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र, ओपीडी नंबर 13 में नशा छोड़ने के लिए परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
कार्यक्रम के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनने का संदेश दिया गया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।