JHARKHAND NEWS
कांके के तालाब से युवक का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी
रांची के कांके थाना क्षेत्र में तालाब से एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रातू के झखराटांड निवासी रुपेश साहू के रूप में हुई है। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद पुलिस हत्या, आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित मनातु तालाब से रुपेश साहू का शव बरामद किया गया है।
रुपेश साहू रातू के झखराटांड का रहने वाला बताया जा रहा है। संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब से शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज रही है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस हत्या, आत्महत्या समेत सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।