JHARKHAND NEWS
गोविंदपुर थाने की अनोखी पंचायत, प्रेम प्रसंग के हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद थाने में ही तय हुआ जुर्माना!
धनबाद जिले के गोविंदपुर के बागसुमा गांव का है। गुरुवार सुबह कलियासोल का रहने वाला सौरभ मंडल, गांव की ही एक बच्चे की मां रीना देवी के साथ कथित प्रेम प्रसंग के चक्कर में ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने पहले युवक की जमकर पिटाई की और फिर उसे गोविंदपुर पुलिस के हवाले कर दिया।मामला थाने पहुंचा तो दोनों ओर से तनाव बढ़ गया। इसके बाद बागसुमा और कलियासोल के मुखिया की पहल पर थाना परिसर के अंदर ही एक पंचायत बैठाई गई। पंचों ने रीना देवी के पति संजीव मंडल को समझाया और मासूम बच्चे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया। पंचायत के फैसले के मुताबिक, आरोपी सौरभ मंडल पर आर्थिक जुर्माना लगाया गया।
पति संजीव मंडल ने पत्नी की गलती को माफ कर दिया और दोनों को आपसी गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने के लिए राजी किया गया। रीना देवी को भी भविष्य में ऐसी गलतियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। अंत में दोनों पक्षों के बीच एक लिखित इकरारनामा तैयार कर हस्ताक्षर कराए गए। इस समझदारी भरे फैसले से मामला तो शांत हो गया, लेकिन यह घटना समाज के सामने कई गंभीर सवाल जरूर छोड़ जाती है कि ऐसे माम लों का सबसे बड़ा असर आखिरकार मासूम बच्चों के भविष्य पर पड़ता है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।