Live

JHARKHAND NEWS

धनबाद में बंपर भर्ती: 782 पदों के लिए आज लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर MBA तक को मौका

S
Srishtyलेखक

आज दो बेहद अहम और सकारात्मक खबर है. पहली खबर उन युवाओं के लिए है जो रोजगार की तलाश में हैं, और दूसरी खबर झारखंड के होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए प्रशासनिक सख्ती से जुड़ी है।सबसे पहले बात करते हैं युवाओं के लिए सुनहरे अवसर की। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से इस शनिवार को एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस मेले की खास बातें:

इसमें स्वामी विवेकानंद स्कूल, लोयला स्कूल, युक्ति इंफोसिस्टम, एलएंडटी कंस्ट्रक्शन स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और एलआईसी ऑफ इंडिया जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं आ रही हैं।

दूसरी बड़ी खबर ये है कि झारखंड में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। चयनित अभ्यर्थियों के चल रहे मेडिकल टेस्ट और मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन कार्य का गुरुवार को उपायुक्त (डीसी) आदित्य रंजन ने औचक निरीक्षण किया। को पूरी पारदर्शिता और सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला प्रशासन ने चार विशेष टीमों का गठन किया है, साथ ही एक मेडिकल टीम भी तैनात की गई है। डीसी आदित्य रंजन ने साफ कर दिया है कि सत्यापन के लिए सभी चयनित अभ्यर्थियों का स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है। अपने सभी मूल प्रमाण पत्र और स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रतियां (Self-attested photocopies) जरूर साथ लाएं। प्रशासन ने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि किसी भी स्तर पर फर्जी दस्तावेज या अनुचित साधनों का प्रयोग पाया गया, तो संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.जिला प्रशासन का यह कड़ा रुख इस बात का प्रमाण है कि होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तरह ही मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी पारदर्शिता और शुчиता के साथ कराई जा रही है, ताकि केवल योग्य और असली हकदार अभ्यर्थियों का ही अंतिम चयन सुनिश्चित हो सके।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें