Live

JHARKHAND NEWS

केरेडारी प्रखंड कार्यालय में ACB की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सेवक गिरफ्तार

S
Srishtyलेखक

झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड से भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने एक बड़ी कार्रवाई की है। सरकारी कामकाज में घूसखोरी के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक पंचायत सेवक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड में यह दबिश दी है। इस कार्रवाई की जद में आए हैं कराली और पाताल पंचायत के पंचायत सेवक जिनका नाम तालेश्वर दास बताया जा रहा है।आरोप है कि पंचायत सेवक तालेश्वर दास किसी सरकारी कार्य के एवज में एक आम नागरिक से लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे। जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा एसीबी से की गई थी। सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए तालेश्वर दास को 9,000 रुपये नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

जैसे ही एसीबी की इस कार्रवाई की खबर इलाके में फैली, केरेडारी प्रखंड और आसपास के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। सरकारी दफ्तरों में सुगबुगाहट तेज हो गई है कि कैसे भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं और फाइलों को आगे बढ़ाने के नाम पर अक्सर इस तरह के अवैध पैसों की मांग की जाती है, ऐसे में एसीबी का यह कदम बेहद सराहनीय और कड़ा संदेश देने वाला है।फिलहाल, एसीबी की टीम गिरफ्तार पंचायत सेवक तालेश्वर दास को अपने साथ ले जाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया और पूछताछ में जुट गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें