Live

JHARKHAND NEWS

रांची में युवा कांग्रेस ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची:राजधानी रांची के लालपुर स्थित हरिओम टावर के पास युवा कांग्रेस ने बुधवार कोNEETपेपर लीक मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार,शिक्षा मंत्रालय औरNTAके खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

बड़ी संख्या में जुटे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में पेपर लीक होने से22लाख से अधिक अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है. प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि2018-19के बाद लगातार कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले सामने आए हैं. वर्ष2024में भी पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने देशव्यापी आंदोलन किया था. प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो,दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और छात्रों के हित में जल्द फैसला लिया जाए. साथ ही उन्होंने छात्रों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है और सरकार को जल्द दोबारा परीक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें