Live

JHARKHAND NEWS

चंदनकियारी में सरायकेला छऊ संगीत पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

S
Srishtyलेखक

राष्ट्रीय छऊ नृत्य प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद, रविंद्र भवन चंदनकियारी में सरायकेला छऊ संगीत पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन कार्यशाला के त्रिनेत्र आर्ट के कलाकार देवराज दुबे, संजय कर्मकार एवं पोतोम मुखी ने सरायकेला छऊ संगीत को लेकर बारीकियों और पारंपरिक वाद्य संगीत की शानदार प्रस्तुति दिखाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरायकेला छऊ पूरी लुप्त होने की स्थिति में हैं।

छऊ संगीत हमारे संस्कृति परंपरा को बचाकर रखना बेहद जरूरी हैं। सरायकेला छऊ संगीत पर रात्रि में आज से छऊ चौपाल भी लगाई जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित केंद्र के कॉर्डिनेटर डॉ. संजय कुमार चौधरी, संगीत नाटक अकादमी के प्रतिनिधि प्रवीन कुमार दुरेजा, सांसद प्रतिनिधि बिनोद गोराई, मण्डल अध्यक्ष कुलदीप माहथा, परीक्षित महतो एवं विद्यालय के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता किया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें