Live

JHARKHAND NEWS

सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर यातायात पुलिस की पैनी नजर, कांद्रा-सरायकेला मार्ग पर लगेंगे नो पार्किंग बोर्ड

S
Srishtyलेखक

भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से बढ़ रहे हादसे, ट्रैफिक थाना प्रभारी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी ,कांद्रा से सरायकेला मुख्य मार्ग पर बढ़ते भारी वाहनों के दबाव और सड़क हादसों की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।यातायात थाना प्रभारी राजू कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सड़क किनारे बेतरतीब और अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।थाना प्रभारी ने बताया कि कांद्रा से सरायकेला तक भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। मार्ग में स्थित विभिन्न कंपनियों में माल लोड-अनलोड करने आने वाले वाहन चालक अक्सर सड़क किनारे खतरनाक तरीके से वाहन पार्क कर देते हैं, जिससे भीषण हादसे होते हैं और आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर मुख्य सड़क पर अवैध पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। नियम को कड़ाई से लागू करने के लिए पूरे मार्ग पर जगह-जगह 'नो पार्किंग' के बोर्ड लगाए जा रहे हैं।कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता पर भी जोर दिया जा रहा है। पुलिस माइकिंग और अन्य माध्यमों से वाहन चालकों को सुरक्षित पार्किंग के प्रति जागरूक कर रही है। इसके बावजूद नियम तोड़ने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला जा रहा है।यातायात प्रभारी ने कहा कि विभाग सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है और जरूरत पड़ने पर आगे और कड़े कदम उठाए जाएंगे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें